Saturday, November 18, 2017

अजीबो गरीब कानून 1

अजीबो गरीब कानून 1 दुनिया में सभ्यता और सुरक्षा बनी रहे इसलिए सभी देशों ने अपने-अपने हिसाब से कानून बनाए, अधिकतर कानून जरुरत के हिसाब से बनाए गए। लेकिन कुछ कानून ऐसे भी हैं जिन्हे जानकर ताज्जुब होता है। पर फिर भी यह कानून सदियों से चले आ रहे हैं। 1. ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा। 2. ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है। 3. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है। 4. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है। 5. मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है। 6. कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील प्रति घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है। 7. फ्लेरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है। 8. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है। 9. टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे। 10. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।

No comments:

Post a Comment